कंटेनर डंपर में पीछे से घुसा, चालक की मौत:औरैया में कंटेनर का केबिन पिचका, पुलिस ने फंसे चालक को खींचकर निकाला, कब्जे में लिया शव
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। डंपर में तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से जा घुसा जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। कंटेनर चालक कानपुर से इटावा की ओर जा रहा था। मंडी समिति के पास पहुंचते ही कंटेनर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर का केबिन पिचक गया और चालक अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कंटेनर का केबिन पिचक गया सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अनिल यादव (30) पुत्र राम आसरे यादव निवासी दरगवा, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। वह कंटेनर लेकर कानपुर से इटावा जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि- हादसे में कंटेनर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)