मुलायम सिंह की जगह लालजी सिंह के नाम बना द्वार:सपा विधायक लकी यादव ने बदला प्रस्ताव, अपनी निधि से जारी की थी राशि

Nov 17, 2026 - 17:41
0
मुलायम सिंह की जगह लालजी सिंह के नाम बना द्वार:सपा विधायक लकी यादव ने बदला प्रस्ताव, अपनी निधि से जारी की थी राशि
जौनपुर के सिकरारा बाजार स्थित सिकरारा-बरईपार मार्ग पर बने स्मृति द्वारों के नामकरण को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम से प्रस्तावित स्मृति द्वार की जगह अब देश के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. लालजी सिंह के नाम से द्वार का निर्माण कराया है। रज्जू भैया के नाम से द्वार बनने के बाद उठे थे स्थानीय लोगों के सवाल दरअसल, करीब दो महीने पहले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बृजेश सिंह प्रिंशू की पहल पर इसी मार्ग पर रज्जू भैया के नाम से एक स्मृति द्वार बनवाया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने यह मुद्दा उठाया कि वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मार्ग का नाम डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक और जौनपुर के निवासी डॉ. लालजी सिंह के नाम पर करने की घोषणा की थी। मुलायम सिंह यादव के नाम का प्रस्ताव अटकने के बाद बदला फैसला सपा विधायक लकी यादव ने भी इसी स्थान से थोड़ी दूरी पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम से स्मृति द्वार बनवाने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से धनराशि भी आवंटित की थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर उनका यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इस मुद्दे पर विधायक ने 'दिशा' की बैठक में अपना विरोध भी दर्ज कराया था। बाद में उन्होंने अपनी योजना में बदलाव करते हुए मुलायम सिंह यादव के बजाय डॉ. लालजी सिंह के नाम से स्मृति द्वार बनवाने का निर्णय लिया। आने वाली पीढ़ियों तक योगदान पहुंचाने के लिए बनवाया द्वार सपा विधायक लकी यादव ने कहा कि जौनपुर के कलवारी गांव के निवासी डॉ. लालजी सिंह ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक के रूप में देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उनका व्यक्तित्व और वैज्ञानिक योगदान पूरे जौनपुर के लिए गौरव की बात है। लकी यादव ने स्पष्ट किया कि डॉ. लालजी सिंह की स्मृतियों को संजोए रखने और उनके ऐतिहासिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही उन्होंने विधायक निधि से सिकरारा-बरईपार मार्ग पर उनके नाम का स्मृति द्वार बनवाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User