मुलायम सिंह की जयंती पर सपा निकालेगी ‘पीडीए जनचेतना पदयात्रा’:सभी नौ विधानसभाओं का रूट चार्ट जारी, सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर साधा निशाना

Nov 17, 2026 - 15:30
0
मुलायम सिंह की जयंती पर सपा निकालेगी ‘पीडीए जनचेतना पदयात्रा’:सभी नौ विधानसभाओं का रूट चार्ट जारी, सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी जनपद की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति पीडीए जनचेतना पदयात्रा’ निकालने जा रही है। मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले एक माह के इस अभियान का पूरा रूट चार्ट जारी किया। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि यह यात्रा 22 नवंबर को 122-फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी और 22 दिसंबर को फरीदपुर में ही इसका समापन होगा। पहले दिन कस्बा फरीदपुर के किसान इंटर कॉलेज से यात्रा निकलकर स्टेशन रोड, बक्सरिया, साहूकारा, बीसलपुर रोड व गौसगंज होते हुए ततारपुर में समाप्त होगी। इसके बाद क्रमवार तरीके से 24 नवंबर को भोजीपुरा (कस्बा रिठौरा से बंजरिया), 25 नवंबर को बिथरी चैनपुर (ग्राम कुड़डा से वापसी कुड़डा), 27 नवंबर को मीरगंज और 30 नवंबर को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। दिसंबर माह में 1 और 9 दिसंबर को बहेड़ी, 3 और 17 दिसंबर को आंवला, 5, 14 और 21 दिसंबर को बिथरी चैनपुर, 7 दिसंबर को नवाबगंज, 12 दिसंबर को मीरगंज, 16 और 22 दिसंबर को फरीदपुर तथा 19 दिसंबर को भोजीपुरा विधानसभा के विभिन्न गांवों और कस्बों में यात्रा निकलेगी। वहीं, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने शहर (124) और कैंट (125) विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक महानगर में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत 23 नवंबर को सपा कार्यालय से कुतुबखाना घंटाघर तक होगी। इसके बाद तिलक इंटर कॉलेज से श्यामगंज, मढ़ीनाथ पुलिया से सिठौरा, सुभाषनगर पुलिया से 84 घंटा मंदिर, शाहमतगंज से बीसलपुर चौराहा, संजयनगर से पीलीभीत बाईपास, चौपुला से कोहाड़ापीर और 6 दिसंबर को सीबीगंज बाजार से स्लीपर रोड लेबर कॉलोनी तक यात्रा निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता में विधायक अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, धर्मेंद्र कश्यप, भगवत सरन गंगवार व कीर्ति कश्यप मौजूद रहे। महानगर बरेली पदयात्रा कार्यक्रम (124 शहर एवं 125 कैंट विधानसभा) (समय: प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे) 2. जनपद बरेली (जिला) पदयात्रा कार्यक्रम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User