मुंबई में कपल से मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटा:महिला दोस्त से भी हाथापाई; गार्डन में फोटो खींचते समय विवाद, 8 लड़कों पर FIR

Nov 21, 2026 - 14:40
0
मुंबई में कपल से मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटा:महिला दोस्त से भी हाथापाई; गार्डन में फोटो खींचते समय विवाद, 8 लड़कों पर FIR
मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में एक मॉल के पास एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने युवक को लात-घूंसों से पीटा। एक आरोपी ने उसके सिर पर स्टील की बोतल से भी हमला किया। महिला दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई। हमले में दोनों घायल हो गए। दोनों ने अस्पताल में इलाज कराया। मामले में मुंबई पुलिस ने 8 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के माता-पिता को नोटिस जारी किए हैं। गार्डन में फोटो खींचते समय विवाद हुआ शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी महिला दोस्त से मिलने घाटकोपर गया था। घटना के समय दोनों एक गार्डन में फोटो खींच रहे थे। इस दौरान युवकों का एक समूह उसकी दोस्त को बार-बार परेशान कर रहा था। लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। स्टील की बोतल से युवक के सिर पर हमला शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने युवकों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। वीडियो में आरोपी लड़के युवक और महिला पर डंडे से भी हमला करते दिखे। इस दौरान एक युवक ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद दोनों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। घाटकोपर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User