नैमिषारण्य तक रेल लाइन की मांग:लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त भेजा पत्र, मथुरा वृंदावन से सीधा जुड़ेगा तीर्थ

Nov 05, 2026 - 14:28
0
नैमिषारण्य तक रेल लाइन की मांग:लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त भेजा पत्र, मथुरा वृंदावन से सीधा जुड़ेगा तीर्थ
लखनऊ में प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर नैमिष-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 510 लखनऊवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजा है। पत्र में नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद तक 112 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने की मांग की गई है। समिति के महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि इस रेलमार्ग के निर्माण से नैमिषारण्य का मथुरा-वृंदावन सहित देश के प्रमुख तीर्थस्थलों से सीधा रेल संपर्क स्थापित हो सकेगा। इससे 14 जनपदों की करीब 4.50 करोड़ और 15 अन्य जनपदों की लगभग 6.50 करोड़ आबादी को रेल सुविधा मिलने का दावा किया गया है। साथ ही रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। इससे पहले 22 जनपदों के 12,476 नागरिक और श्रद्धालु भी इस मांग को लेकर पत्र भेज चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User