कार्तिक पूर्णिमा पर फूलों से सजे बड़े हनुमान जी, VIDEO:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगला आरती हुई, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन पर्व पर मंगलवार (24 नवंबर) को संगम नगरी प्रयागराज के बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़े हनुमान जी का कई तरह के सुगंधित और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के महंत बलबीर गिरी महाराज ने अपने सानिध्य में हनुमान जी का विशेष पुष्प श्रृंगार कराया। श्रृंगार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मंगला आरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। आरती के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे है। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के संयोग पर मंदिर में विशेष धार्मिक उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं में बड़े हनुमान जी के दर्शन और पूजन को लेकर उत्साह रहा। मंदिर में फूलों से सजे बजरंगबली के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्तों ने खुद को धन्य महसूस किया। इस अवसर पर महंत बलबीर गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)