नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी; पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
बिजनौर में नाबालिग से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को कोतवाली शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। शुक्रवार शाम 4 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया। 10 नवंबर को मां ने दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को पीड़िता की मां ने कोतवाली शहर में शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि मोहल्ला मिर्दगान निवासी आकिब पुत्र शराफत ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आकिब के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया कोतवाली शहर पुलिस ने गुरुवार को आकिब को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)