नाला नहीं बना, घरों पर लगे पलायन के पोस्टर:शामली में लिखा- पालिका की मनमानी के चलते घर बिकाऊ है
शामली में नगर पालिका की अनदेखी से परेशान शहर की कोसांबी विहार कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। कॉलोनी में पिछले करीब दो साल से नाला निर्माण का काम अधर में लटका हुआ है। नाला नहीं बनने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से लोगों के घरों तक में पानी भर रहा है। गंदगी और जलभराव के चलते लोग खुजली, बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों से परेशान हैं। दो तस्वीरें देखिए कई बार अफसरों को बताया कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय सभासद भी समस्या का समाधान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाने को मजबूर होना पड़ा है। लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से नगर पालिका को गृहकर और अन्य टैक्स जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन कॉलोनी में चारों तरफ गंदगी और जलभराव होने से त्योहार की खुशियां भी फीकी पड़ गई हैं। घरों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण परिवारों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे यहां रहने के बजाय मकान बेचकर दूसरी जगह जाने को मजबूर होंगे। इसी मामले में 19 सितंबर को नगर पालिका में मोहल्ले के लोग और सभासद के बीच झगड़ा भी हुआ था, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें विवाद बढ़ गया था और सभासद के द्वारा मारपीट करने का कॉलोनी के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया था ईओ बोले- टेंडर हो चुका नगर पालिका के ईओ विनोद सोलंकी का कहना है- नाला निर्माण का टेंडर हो चुका है, लेकिन कुछ लोगों के बीच आपसी मतभेद और सहमति नहीं बनने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका जल्द से जल्द नाले का निर्माण कराएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)