नाटक अकादमी के 63वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम:लखनऊ में शास्त्रीय संगीत-लोककलाओं की दिखगी झलक, कलाकारों देंगे प्रस्तुति

Nov 13, 2026 - 18:06
0
नाटक अकादमी के 63वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम:लखनऊ में शास्त्रीय संगीत-लोककलाओं की दिखगी झलक, कलाकारों देंगे प्रस्तुति
लखनऊ में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के 63वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम गोमतीनगर के अकादमी परिसर के संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य और लोककलाओं की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत और उपाध्यक्ष विभा सिंह भी मौजूद हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को पारंपरिक कलाओं से जोड़ना है। इसमें कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User