महिला होमगार्ड्स बोलीं- काउंसलर ने हमारे साथ अभद्रता की:मेडिकल कॉलेज में पैसे मांगने और पटकने की धमकी देने की शिकायत; CMS बोले- जांच करेंगे
एटा मेडिकल कॉलेज की महिला होमगार्ड्स ने काउंसलर मुकेश यादव पर अभद्रता करने, पैसे मांगने और पटकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला होमगार्ड्स ने CMS डॉ. सुरेश चंद्रा से शिकायत की। CMS ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समय पर पहुंचने के बाद भी लगा दी अनुपस्थिति महिला होमगार्ड कुसुम लता ने बताया कि वह सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर ड्यूटी पॉइंट पर पहुंची थीं। इसके बावजूद काउंसलर मुकेश यादव ने उनकी अनुपस्थिति लगा दी। आरोप है कि मुकेश ने उनसे खर्चा देने, पैसे देने या चाय-मिठाई लाने को कहा। कुसुम लता के मुताबिक, जब वह इस संबंध में शिकायत लेकर मुकेश के पास गईं तो उन्होंने कहा, 'ऐसे पटक देंगे, झेल नहीं पाओगी।' महिला ओपीडी में ड्यूटी को लेकर हुआ विवाद महिला होमगार्ड्स संध्या, संगीता और कुसुम लता की ड्यूटी महिला एवं प्रसूति विभाग के कमरा नंबर 210 में महिला ओपीडी में थी। गार्ड इंचार्ज रीता ने फोन कर बताया कि वहां भीड़ है और महिला होमगार्ड्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद प्लाटून कमांडर को सूचना दी गई। काउंसलर ने आरोपों को बताया निराधार काउंसलर मुकेश यादव ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि महिला होमगार्ड्स ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद नहीं थीं। प्लाटून कमांडर के मौके पर पहुंचने पर भी वे वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उन्हें समझाया गया। CMS डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि महिला होमगार्ड्स ने मुकेश पर अभद्रता करने, पटकने की धमकी देने और पैसे मांगने की शिकायत की है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)