नई गाड़ियों में खराबी पर ग्राहकों ने शोरूम में हंगामाकिया:ग्रेटर नोएडा में नई स्कॉर्पियो का स्टीयरिंग लॉक होने का आरोप, पुलिस ने ग्राहकों से बात की

Nov 20, 2026 - 21:34
0
नई गाड़ियों में खराबी पर ग्राहकों ने शोरूम में हंगामाकिया:ग्रेटर नोएडा में नई स्कॉर्पियो का स्टीयरिंग लॉक होने का आरोप, पुलिस ने ग्राहकों से बात की
ग्रेटर नोएडा में नई गाड़ियों में तकनीकी खराबी आने से नाराज ग्राहकों ने शुक्रवार को बीटा-2 थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम में हंगामा किया। ग्राहक अपनी गाड़ियों की समस्याओं को लेकर शोरूम पहुंचे और विरोध जताया। उनका आरोप है कि गाड़ियां खरीदने के कुछ ही किलोमीटर बाद खराब होने लगीं। ग्राहकों के मुताबिक, किसी की गाड़ी 200 किलोमीटर तो किसी की करीब 1,000 किलोमीटर चलने के बाद खराब हुई। एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि हाईवे पर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उसकी नई स्कॉर्पियो का स्टीयरिंग लॉक हो गया। कुछ अन्य ग्राहकों ने भी गाड़ियों में मैकेनिकल फॉल्ट और दूसरी तकनीकी समस्याएं आने की बात कही। ग्राहकों का कहना है कि नई गाड़ियों में ऐसी खराबी से उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने शोरूम प्रबंधन के सामने शिकायतें रखीं और समस्याओं का समाधान मांगा। हंगामे की सूचना पर बीटा-2 थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्राहकों से बात की। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं से बातचीत के बाद ग्राहक शांतिपूर्वक अपने घर चले गए। फिलहाल मौके पर शांति है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User