सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर जुर्माना:ग्रेटर नोएडा में ईएसएसएआई पर 50 हजार और एंटोनी वेस्ट कंपनी पर 1 लाख रुपए की कार्रवाई

Nov 20, 2026 - 21:34
0
सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर जुर्माना:ग्रेटर नोएडा में ईएसएसएआई पर 50 हजार और एंटोनी वेस्ट कंपनी पर 1 लाख रुपए की कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण ने निरीक्षण किया। शुक्रवार को सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर तीनों एसीईओ ने अलग-अलग इलाकों में इंतजाम देखे। सड़कों पर धूल और सफाई में लापरवाही मिलने पर दो कंपनियों पर कुल 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने डीजीएम विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के साथ शुक्रवार शाम 130 मीटर रोड के आसपास निरीक्षण किया। टीम ने तिलपता चौक, राइज पुलिस चौकी, ऐस सिटी और चारमूर्ति अंडरपास के पास के इलाकों का जायजा लिया। तिलपता के पास सड़क पर धूल मिलने पर जिम्मेदार फर्म एएसएसएआई पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। राइज पुलिस चौकी के आसपास पानी का छिड़काव बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। गौड़ सिटी और आसपास की सड़कों पर धूल मिलने पर एंटोनी वेस्ट कंपनी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। दोनों कंपनियों से जुर्माने की रकम उनके आगामी भुगतान से काटी जाएगी। उन्हें सफाई व्यवस्था ठीक करने और मशीनों से सड़क की सफाई सही ढंग से कराने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण ने कहा कि आगे लापरवाही मिलने पर अनुबंध की शर्तों के तहत और कड़ी कार्रवाई होगी। इससे पहले एसीईओ नुपुर गोयल ने साकीपुर अंडरपास के पास सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। नुपुर गोयल ने सिरसा गोलचक्कर के आसपास भी निरीक्षण किया और पानी का छिड़काव बढ़ाने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User