आजाद अधिकार सेना ने चरखारी से प्रत्याशी घोषित किया:भूपेंद्र कुमार गौतम को टिकट; किसानों की समस्याएं और क्षेत्र का विकास प्राथमिकता
आजाद अधिकार सेना ने महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से भूपेंद्र कुमार गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर हैं। गौतम ने किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है।
पार्टी ने गौतम को विधानसभा क्षेत्र संख्या 231 से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले महोबा सदर सीट से अखिलेश उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों उम्मीदवार ब्राह्मण हैं।
चरखारी विधानसभा क्षेत्र के अटकौहा गांव के निवासी गौतम लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह समाजवादी पार्टी में ब्राह्मण महासभा के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा में सक्रिय सदस्य के तौर पर काम किया।
गौतम ने दोनों दलों से विधानसभा चुनाव का टिकट पाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद वह आजाद अधिकार सेना में शामिल हुए।
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और केंद्रीय कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद उनकी उम्मीदवारी का पत्र जारी किया।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद गौतम ने बुधवार सुबह 10 बजे बातचीत में कहा कि जनता ने मौका दिया तो हर खेत तक सड़क और किसानों तक पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने किसानों को उद्योगों से जोड़ने की बात भी कही।
गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)