ट्रांसगंगा सिटी के पांच बंद बिजलीघर चालू कराने की मांग:ऊर्जा राज्यमंत्री ने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को पत्र लिखा, बोले- उपकरण खराब न हो
उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी में लंबे समय से बंद पड़े पांच बिजलीघरों को चालू कराने की मांग अब ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत तक पहुंच गई है। उन्होंने बुधवार को यूपीपीसीएल अध्यक्ष को पत्र लिखकर जनहित में पांचों बिजलीघर जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है। किसान आंदोलन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी अजय अनमोल ने इस समस्या को लेकर राज्यमंत्री से शिकायत की थी। अजय अनमोल ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि यूपीसीडा की ट्रांसगंगा सिटी परियोजना में 120 एमवीए क्षमता का एक बिजलीघर संचालित है। इसके अलावा 33 केवी क्षमता के छह बिजलीघर बनाए गए हैं। उनके मुताबिक, पर्याप्त बिजली लोड नहीं मिलने के कारण छह में से केवल एक बिजलीघर चल रहा है। ट्रांसगंगा सिटी में फिलहाल पांच एमवीए का भी बिजली लोड नहीं है। इस वजह से बाकी पांच बिजलीघर लंबे समय से बंद हैं। मशीनरी खराब होने और सरकारी धन की बर्बादी का आरोप अजय अनमोल ने पत्र में कहा कि बिजलीघर बंद रहने से उनकी मशीनरी खराब हो रही है और जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं, शुक्लागंज और जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या भी बनी हुई है। शुक्लागंज और गांवों को जोड़ने का सुझाव अजय अनमोल ने सुझाव दिया कि बंद बिजलीघरों को चालू कर आसपास के गांवों और शुक्लागंज को उनसे जोड़ा जाए। इससे सैकड़ों गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकती है। राज्यमंत्री ने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को पत्र में शिकायत का हवाला देते हुए पांचों बिजलीघर जल्द चालू कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। बिजली विभाग की कार्रवाई पर टिकी निगाहें राज्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए ट्रांसगंगा सिटी के पांचों बंद बिजलीघरों का संचालन जल्द शुरू कराने को कहा है। अब इस मामले में बिजली विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। क्षेत्रीय लोगों की निगाहें भी बिजलीघरों को चालू कराने के फैसले पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)