गाजीपुर में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या:बाहर से लगा था ताला, घर के अंदर मिले लहुलूहान शव
गाजीपुर में बुधवार सुबह मां और उनकी 12 साल की बेटी के शव घर के अंदर मिले। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। घटना के समय घर में मां-बेटी अकेली थीं। मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतकों की पहचान जयमून निशा (35) और उनकी बेटी आईमन निशा (12) के रूप में हुई है। दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव की है। महिला गांव से बाहर नई बस्ती में मकान बनाकर अपनी बेटी के साथ रहती थी। काफी देर तक फोन नहीं उठने पर एक रिश्तेदार को अनहोनी की आशंका हुई। वह घर पहुंचा तो अंदर मां-बेटी के शव खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मामले की पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। हत्या की वजह अभी साफ नहीं दोनों की हत्या क्यों और किसने की, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। जांच के बाद सामने आएगी पूरी घटना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)