IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड:पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगेदोनों की फीस ₹18-18 करोड़
IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। वहीं, पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक की फीस ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई है। अर्शदीप ₹18 करोड़ की मौजूदा फीस पर ही मुंबई से जुड़े हैं। हार्दिक मुंबई के लिए 10 सीजन खेले हार्दिक ने 2015 से 2021 तक लगातार 7 सीजन और 2024 से 2026 तक 3 सीजन मुंबई के लिए खेले। इस बीच वे 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। हार्दिक IPL 2026 के बाद खुद ही मुंबई की टीम छोड़ना चाहते थे। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का रिकॉर्ड कमजोर रहा हार्दिक का यह तीन साल में दूसरी बार ट्रेड के जरिए टीम बदलना होगा। IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच IPL खिताब जीत चुकी थी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने 2024 में आखिरी स्थान हासिल किया। 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन 2026 में नौवें स्थान पर रही। इसके उलट गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड बेहतर था। गुजरात ने उनकी कप्तानी में 31 मैचों में 22 जीत और 9 हार दर्ज कीं। पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी टीम से खेलेंगे अर्शदीप अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। अब तक वे इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 रही। पंजाब के पास भारतीय तेज गेंदबाजों में यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)