ऑनलाइन शापिंग के विरोध में सपा व्यापार सभा का प्रदर्शन:कानपुर में दुकानदारों से मिले कार्यकर्ता, स्थानीय बाजारों से सामान खरीदने की अपील
कानपुर में बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा ने ग्राहक जागरूकता पदयात्रा निकाली। इसका उद्देश्य ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच स्थानीय फुटकर दुकानदारों को समर्थन देना था। किदवई नगर विधानसभा के वार्ड 93 में पॉपुलर धरम कांटा से शुरू हुई पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में जाकर व्यापारियों और आम लोगों से संपर्क किया। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने की अपील की। कहा कि इससे छोटे व्यापारियों का कारोबार मजबूत होगा और उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहेगी। बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक पदयात्रा में विधानसभा प्रभारी सुधांशु मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की। उनसे स्थानीय बाजारों को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने पर छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इससे बाजारों की रौनक भी बनी रहेगी। छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से छोटे व्यापारियों और परंपरागत बाजारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, सुधांशु मिश्रा ने कहा कि स्थानीय दुकानदार क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं। लाखों परिवारों की आजीविका भी इन्हीं पर निर्भर है। उन्होंने ग्राहकों से स्थानीय बाजारों और फुटकर दुकानदारों को प्राथमिकता देने की अपील की। इससे छोटे व्यापारियों का कारोबार सुरक्षित रहेगा। ये लोग रहे मौजूद पदयात्रा में मेराज अहमद, अरुण पांडेय, महेश कनौजिया, बागा करण, शारीरिक दानिश, शकीरा, बाबा शकील खान और शुभम सहित समाजवादी व्यापार सभा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)