मिर्जापुर में श्रीराम कथा:शबरी के नवधा भक्ति प्रसंग का वर्णन, भजनों पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Nov 04, 2026 - 22:11
0
मिर्जापुर में श्रीराम कथा:शबरी के नवधा भक्ति प्रसंग का वर्णन, भजनों पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
मिर्जापुर में जमालपुर क्षेत्र के बहुआर स्थित रवींद्रालय में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी ने माता शबरी के नवधा भक्ति प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की भक्ति में जाति और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। भगवान प्रेम और निष्कपट भाव को महत्व देते हैं। माता शबरी के प्रेम और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान श्रीराम ने उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश दिया था। कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामराज पटेल और राजेश पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिखा तिवारी की संगीतमय प्रस्तुति और भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम कथा यज्ञ समिति, बहुआर के व्यवस्थापक रविप्रकाश त्रिपाठी ने किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ छठवें दिन की कथा संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User