नोएडा में कंपनी में लगी आग:दमकल की 6 गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू, अंदर सो रहे दो लोग बचाए गए

Nov 10, 2026 - 12:20
0
नोएडा में कंपनी में लगी आग:दमकल की 6 गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू, अंदर सो रहे दो लोग बचाए गए
नोएडा के सेक्टर 63 के ए ब्लॉक में सोमवार रात एक कंपनी में आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई। अंदर सो रहे 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार रात 11:46 बजे कंट्रोल रूम को गारमेंट्स कंपनी में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर पता चला कि आग पहली मंजिल पर मौजूद एक कोरियर कंपनी और उसके ऊपर दूसरी मंजिल पर स्थित मल्होत्रा इंडस्ट्रीज में लगी थी। आग के समय दूसरी मंजिल पर 2 लोग सो रहे थे। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। प्रदीप कुमार के मुताबिक, दिवाली को देखते हुए दमकल की गाड़ियां पहले से ही इलाके में तैनात थीं। इसलिए गाड़ियां 5 से 7 मिनट में मौके पर पहुंच गईं। आग से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User