मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा एक और मौका:17 नवंबर को जारी होगी मतदाता सूची, 16 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Nov 10, 2026 - 12:36
0
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा एक और मौका:17 नवंबर को जारी होगी मतदाता सूची, 16 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी भी जानकारी में बदलाव कराने के लिए लोगों को एक और मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारी की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को एकीकृत मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद लोग सूची में अपना नाम और अन्य जानकारी देख सकेंगे। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, नाम या पते में कोई गलती है तो उसे भी ठीक कराया जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों का नाम हटवाना है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी कामों के लिए 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए लोगों को निर्धारित फॉर्म भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा करना होगा। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। वहीं, सभी राजनीतिक दल भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें और कोई गलती होने पर तय समय में उसे ठीक करा लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User