OBC मोर्चा ने भारत बंद की चेतावनी दी:बलिया में प्रदर्शन के बाद 30 नवंबर को बंद का ऐलान

Nov 03, 2026 - 15:01
0
OBC मोर्चा ने भारत बंद की चेतावनी दी:बलिया में प्रदर्शन के बाद 30 नवंबर को बंद का ऐलान
बलिया कलक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर 30 नवंबर को भारत बंद करने की चेतावनी दी। मोर्चा के अवधेश वर्मा ने कहा कि सरकार ने जनगणना-2027 में जातिवार आबादी गिनने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, जनगणना के पहले चरण में ओबीसी का विकल्प नहीं दिया गया। दूसरे चरण की प्रश्नावली में भी ओबीसी का विकल्प नहीं है और जाति आधारित गिनती के लिए ओपन कॉलम रखा गया है। वर्मा ने कहा कि ओपन कॉलम से आंकड़े भ्रमित करने वाले हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2011 में कांग्रेस सरकार के सर्वे में जातियों के लिए ओपन विकल्प रखा गया था। उसमें 46.7 लाख जातियां दर्ज हुई थीं, लेकिन सरकार ने आंकड़ों को भ्रमित करने वाला बताकर जारी नहीं किया। मोर्चा ने मांग की कि एससी-एसटी की तरह ओबीसी के लिए भी अलग विकल्प दिया जाए। साथ ही, जाति आधारित जनगणना में एससी-एसटी वाली पद्धति अपनाई जाए, ताकि आंकड़े सही तरीके से दर्ज हों। सदस्यों ने राज्यवार आधिकारिक और व्यापक जाति निर्देशिका बनाने, हर जाति को अलग कोड देने और ओपन कॉलम की जगह तय विकल्पों वाली व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने असूचीबद्ध और स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए साफ व्यवस्था बनाने की बात भी कही। मोर्चा ने जाति से जुड़े आंकड़ों के संग्रह, सत्यापन और संकलन की प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और ऑडिट योग्य बनाने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 नवंबर को भारत बंद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User