सोनभद्र में सौर ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम:4,727 संयंत्र स्थापित, सीडीओ ने समय पर लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
सोनभद्र के विकास भवन में गुरुवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI), फर्स्टव्यू और यूपीनेडा की ओर से रूफटॉप सोलर एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और योजना के विस्तार पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि जनपद में योजना के तहत 8,256 संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 4,727 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित विभागों, बैंकों और वेंडरों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एमएसएमई क्षेत्र, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों और संस्थानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर चर्चा हुई। यह कार्यक्रम 4 से 6 दिसंबर 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो (UPEX) 2026 की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)