फतेहाबाद में रामलीला महोत्सव:शूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण का हुआ मंचन

Nov 02, 2026 - 12:14
0
फतेहाबाद में रामलीला महोत्सव:शूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण का हुआ मंचन
आगरा के फतेहाबाद में चल रही रामलीला महोत्सव में रविवार रात को शूर्पणखा की नासिका भंग, खर-दूषण वध, सीता हरण और शबरी को नवधा भक्ति प्रदान करने की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला में शूर्पणखा के भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने तथा लक्ष्मण द्वारा उसकी नासिका भंग करने के प्रसंग का मंचन किया गया। अंत में शबरी प्रसंग में भगवान श्रीराम और भक्त शबरी के मिलन और नवधा भक्ति का उपदेश का मंचन हुआ। इससे पूर्व अनिल गुर्जर और जय श्री राम योग परिवार ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. हरिओम शर्मा, अंतराम पोद्दार, रामनिवास गुप्ता, मुन्ना लाल शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, राजू झा, पप्पू सविता, सीताराम शर्मा, योगेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रशांत चक और राकेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User