पिकअप की टक्कर से पॉलीटेक्निक छात्र की मौत:सुल्तानपुर में फूफा के घर से लौटते समय हादसा, साथी घायल

Nov 02, 2026 - 12:48
0
पिकअप की टक्कर से पॉलीटेक्निक छात्र की मौत:सुल्तानपुर में फूफा के घर से लौटते समय हादसा, साथी घायल
आजमगढ़ के पॉलीटेक्निक छात्र की सोमवार सुबह 9:45 पर सुल्तानपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह फूफा के घर से बाइक पर घर लौट रहा था। हादसे में बाइक पर सवार 15 वर्षीय साथी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के दशमणा निवासी दीपांशु गौतम (19) रविवार शाम अखंडनगर थाना क्षेत्र के कलान में अपने फूफा संतोष कुमार के घर आया था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कलान चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी होंडा बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु गौतम की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार दीपंकर गौतम (15) घायल हो गया। उसे जौनपुर के शाहगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप (यूपी 62 डीटी 8224) को अखंडनगर थाना क्षेत्र की बेलवाई चौकी में अपने कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि परिवार से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में छोटा भाई प्रियांशु (16) और छोटी बहन साक्षी (13) हैं। उसके पिता प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User