धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- तुम्हारे ठाकुर तीन जगह से टेढ़े:भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना की, कहा- नाम भी टेढ़ा

Nov 02, 2026 - 12:14
0
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- तुम्हारे ठाकुर तीन जगह से टेढ़े:भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना की, कहा- नाम भी टेढ़ा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना की। उन्होंने भगवान कृष्ण की मुद्रा, बांसुरी बजाने और वृंदावन धाम को लेकर तंज कसे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं।हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे। उनका नाम भी सीधा, दिखते भी सीधे और चलते भी सीधे। तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, दिखते भी टेढ़े और चलते भी टेढ़े। धीरेंद्र शास्त्री ने यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में चल रही श्रीराम कथा में की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बता रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री बोले- बंसी बजाना तो खेल है कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम की नगरी अयोध्या और भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- हमारे भगवान का धाम भी एकदम सीधा- अयोध्या और तुम्हारे वाले का वृंदावन। उन्होंने माइक पर गाते हुए कहा कि बंसी का बजाना तो खेल भी है। लेकिन धनुष चलाना कोई खेल नहीं है। तुम्हारे ठाकुर जी जो बंसी बजाते हैं वो कोई बड़ा काम नहीं है। बंसी तो यहां मंच पर मौजूद एक व्यक्ति भी बजा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जितने भी ठाकुर जी वाले यहां बैठे हैं। आज तो तुम्हारे ठाकुर जी की भी जय जयकार हो रही है। राम जी साधक यहां जितने भी लोग बैठे हैं। वो आज फूले नहीं समा रहे होंगे। लोग बोले- यह सनातन का अपमान है वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स इसे भगवान कृष्ण का अपमान बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है। फिलहाल इस विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। 2 साल पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ने की थी टिप्प्णी, रगड़ी थी नाक इससे पहले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 9 जून 2024 को ओंकारेश्वर में विवादित बयान दिया था। कथा के पहले दिन प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा था, 'राधा-रानी का नाम भगवान श्रीकृष्ण की 108 पटरानियों और 1600 रानियों में नहीं हैं। राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था।' उन्होंने कहा था, 'राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं।' पंडित प्रदीप मिश्रा का ये प्रवचन वायरल हुआ तो संत, ब्रजधाम में लोगों ने विरोध किया। सबसे तल्ख टिप्पणी प्रेमानंद महाराज की तरफ से आई थी। उन्होंने कहा, 'लाडली जी के बारे में तुम्हें पता ही क्या है? तुम जानते ही क्या हो? अगर तुम किसी संत के चरण रज का पान करके बात करते तो तुम्हारे मुख से कभी ऐसी वाणी नहीं निकलती।' विवाद बढ़ने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा 29 जून को बरसाना मंदिर पहुंचे। उन्होंने राधा-रानी के जन्म और विवाह से जुड़े अपने बयान पर माफी मांगी। मंदिर में उन पर इस बात के लिए दबाव बनाया गया कि नाक रगड़कर माफी मांगी जाए। आखिरकार उन्होंने मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। दंडवत प्रणाम किया था। ……………. ये खबर भी पढ़िए- बरसाना मंदिर में पं. प्रदीप मिश्रा से बदसलूकी, धक्का-मुक्की:नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया; लोग राधा-रानी के विवाह पर बयान देने से नाराज थे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से शनिवार, 29 जून को बरसाना मंदिर में बदसलूकी की गई। धक्का-मुक्की करते हुए उनके अंगवस्त्र खींचे गए। नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया गया। लोग चिल्ला रहे थे कि नाक रगड़वाओ, कान पकड़वाओ...। प्रदीप मिश्रा दोपहर को बरसाना पहुंचे थे। उन्होंने राधा-रानी के जन्म और विवाह से जुड़े अपने बयान पर माफी मांगी। मंदिर में उन पर इस बात के लिए दबाव बनाया गया कि नाक रगड़कर माफी मांगी जाए। इस घटनाक्रम के दौरान पंडित मिश्रा असहज दिखे। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User