पीलीभीत में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:दूसरे दिन हुई पहचान, पत्नी और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप
पीलीभीत की शारदा कॉलोनी में रविवार शाम करीब 4 बजे प्रदीप ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार सुबह 10 बजे उसकी पहचान हुई। परिजनों ने पत्नी और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रदीप सदर कोतवाली क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में रहता था। उसकी शादी करीब तीन साल पहले सुषुम से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, यह सुषुम की दूसरी शादी थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप का ससुर भी उससे विवाद करता था।
रविवार शाम करीब 4 बजे प्रदीप का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से निकलकर रेलवे लाइन पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोग जुटे, लेकिन रविवार को उसकी पहचान नहीं हो सकी। सोमवार को उसकी पहचान शारदा कॉलोनी निवासी प्रदीप के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्नी और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों की भी पड़ताल होगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)