मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का निरीक्षण, 8 डॉक्टर गैरहाजिर:CMS के पुराने कार्यालय में लगाया ताला, नए भवन में बैठने के निर्देश; मांगा स्पष्टीकरण
हरदोई मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सुबह करीब 8:30 बजे निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने सीएमएस के पुराने कार्यालय में ताला लगवा दिया और उन्हें नए भवन में बैठने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी और महिला अस्पताल के निरीक्षण में विभिन्न विभागों के 8 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। प्राचार्य ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस के पुराने कार्यालय में लगाया ताला मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे प्राचार्य मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचे और सीएमएस के पुराने कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. आदित्य झींगरन वहां मौजूद नहीं मिले। प्राचार्य ने फोन पर संपर्क किया तो सीएमएस ने बताया कि वह राउंड पर हैं। इस पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए पुराने कार्यालय में ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि सीएमएस को आईपीओ भवन की पांचवीं मंजिल पर बने नए कार्यालय में बैठना चाहिए। हालांकि, कुछ देर बाद ताला खोल दिया गया। सीएमएस ने बताई नए कार्यालय में दिक्कत इस मामले में सीएमएस ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि पुराने कार्यालय में वर्षों पुराने महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख रखे हुए हैं। इसके अलावा नए कार्यालय का कमरा आकार में काफी छोटा है। वहां तक पहुंचने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी नहीं है और केवल सीढ़ियां हैं। ऐसे में उनके दिव्यांग लिपिक को सीढ़ियां चढ़कर नए कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी होगी। चार विभागों में मिले 8 डॉक्टर अनुपस्थित कार्यालय के निरीक्षण के बाद प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज और महिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्स-रे विभाग, ब्लड बैंक, फार्मेसी, मेडिसिन, ऑर्थो, मनोचिकित्सा, फैमिली मेडिसिन, आयुष विंग, एनसीडी और सर्जिकल ओपीडी की जांच की गई। निरीक्षण में महिला अस्पताल से 2, ईएनटी ओपीडी से 1, पीडियाट्रिक (बाल रोग) ओपीडी से 4 और सर्जरी ओपीडी से 1 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कुल 8 डॉक्टरों के गैरहाजिर मिलने पर प्राचार्य ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में खलबली मची रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)