बागपत में चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने स्टार्टर, कटआउट, केबल, तांबे का तार, ग्रिल और लोहे के गाटर बरामद किए
बागपत। जनपद में अपराधों की रोकथाम और चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बागपत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पहले मामले में थाना कोतवाली बागपत पर मुकदमा अपराध संख्या 667/2026 धारा 331(4) और 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए गौरव पुत्र रधेश निवासी ग्राम बाघू, थाना कोतवाली बागपत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक स्टार्टर, चार कटआउट और थ्री फेस केबल के छह टुकड़े बरामद किए गए हैं। केबल की कुल लंबाई लगभग 11 मीटर बताई गई है।वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 744/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिब पुत्र इरफान और सादिक पुत्र याकूब निवासी कस्बा बागपत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया सात किलोग्राम तांबे का तार, स्टील की एक ग्रिल और दो लोहे के गाटर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। जनपद में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसने की दिशा में कदम उठाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)