फतेहपुर तहसील में असलहा लहराकर धमकाने का मामला:5 नामजद पर 25-25 हजार का इनाम, जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पहुंचा था परिवार
फतेहपुर सदर तहसील परिसर में असलहे लहराकर एक परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरार नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रेखा तिवारी अपने पति बजरंग द्विवेदी और पांच साल की बेटी कामाख्या के साथ शुक्रवार, 27 नवंबर को सुबह करीब 11:15 बजे तहसीलदार से मिलने पहुंची थीं। वे अपने पुश्तैनी मकान और जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करने गई थीं। रेखा असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी स्थित तिवारिन का बड़ा डेरा की रहने वाली हैं। उनके मुताबिक, तहसील परिसर में गांव के केशव उर्फ रमेश व्यास, प्रमोद तिवारी, आयुष तिवारी, प्रियांजल तिवारी और भोला तिवारी चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। पति और बेटी पर असलहे तानने का आरोप रेखा ने आरोप लगाया कि सभी लोग हथियारों से लैस थे। प्रमोद तिवारी के हाथ में राइफल और रिवॉल्वर, प्रियांजल तिवारी के पास सिंगल बैरल बंदूक थी, जबकि भोला तिवारी की राइफल कार में रखी थी। आरोपियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर प्रमोद और प्रियांजल ने असलहे लोड कर उनके पति और बेटी पर तान दिए। शिकायत के अनुसार, लोगों के विरोध करने पर आरोपी असलहे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर लाल रंग की हुंडई इओन कार से भाग गए। कार का नंबर UP70CV7891 था और उस पर पुलिस का टैग लगा था। पांच नामजद पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कोतवाली पुलिस ने रेखा देवी की शिकायत पर शुक्रवार देर रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कोतवाली प्रभारी अवन कुमार दीक्षित ने शनिवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)