गन्ने के खेत में 10 फीट का अजगर मिला, VIDEO:लखीमपुर में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
लखीमपुर खीरी में उत्तर निघासन वन रेंज के बेलरायां के बैरिया बीट में गुरुवार दोपहर गन्ने के खेत में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। शुक्रवार को अजहर के रेस्क्यू का लाइव वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पढ़ुआ गांव के पास शारदा नहर साइफन के निकट अशोक शुक्ला के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर देखा। खेत में अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया सूचना मिलते ही वनकर्मी राजेश राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक करीब 10 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे नजदीकी अंतर्वेद वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया था। वन विभाग की टीम को सूचना दें अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया है। उन्होंने अपील की अगर कहीं कोई वन्य जीव दिखे तो तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दें। वन्य जीव को खुद से पकड़ने या उसे छेड़ने का प्रयास जानलेवा हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)