कानपुर में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानें जलकर खाक:जर्जर तारों से निकली चिंगारी से हादसा हुआ, 50 लाख का नुकसान

Oct 29, 2026 - 13:12
0
कानपुर में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानें जलकर खाक:जर्जर तारों से निकली चिंगारी से हादसा हुआ, 50 लाख का नुकसान
जूही में गुरुवार तड़के बिजली के पोल में शार्ट सर्किट होने से बारादेवी मंदिर परिसर में लगी दुकानों में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों को आस–पास की 13 दुकानों को भी अपनी जद में ले लिया, जिसके बाद दुकानों में रखा करीब 50 लाख का माल जलकर खाक हो गया। दुकानों से लपटें निकलती देख लोगों ने घटना की जानकारी जूही पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर केस्कोकर्मी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें पीड़ित दुकानदारों का गुस्सा भी झेलना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि जर्जर बिजली पोल के मरम्मत की कई बार केस्को को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान आक्रोशित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की। गुरुवार तड़के 4:30 पर शार्ट सर्किट से लगी आग बारादेवी मंदिर परिसर में नवरात्र से सैकड़ों की संख्या में आर्टिफीशियल ज्वैलरी, कास्मेटिक, कपड़े, खिलौने, चूड़ी, बारदाने की अस्थायी दुकानें लगती है। मंदिर परिसर के पास चूड़ी की दुकान लगाने वाली शाहजहां, रश्मी गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से परिसर में लगे बिजली के पोल में जर्जर तारों के कारण शार्ट सर्किट हो रहा था, जिसकी मरम्मत के लिए केस्को के अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन तार नहीं बदले गए। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे शार्ट सर्किट होने से चिंगारी आसपास की दुकानों पर जा गिरी, कुछ ही देर में आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लिया और देखते ही देखते मेले परिसर में लगी करीब 13 दुकानें धू–धूकर जलने लगी। दुकानों के आसपास सो रहे दुकानदारों और इलाकाई लोग धुंआ उठता देख बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने पहुंचे, लेकिन विफल रहे। पांच फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, 50 लाख का नुकसान कुछ ही देर में आग की लपटें और विकराल हो गई। जिसपर लोगों ने जूही पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद किदवई नगर, फजलगंज, लाटूश रोड से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। चार घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानदारों का लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था। चूड़ी दुकानदार राहुल चंदेल, प्लास्टिक का सामान बेचने वाले दुर्गेश, रामसजीवन, संजीव गुप्ता, हिमांशु ने बताया कि दीपावाली त्योहार के चलते दुकानों में लाखों का माल रखा था, आग लगने से 13 दुकानों में रखा करीब 50 लाख का माल जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। राहुल ने बताया कि तीन साल पहले भी जर्जर तारों की वजह से मेला परिसर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। केस्को पर लापरवाही का आरोप, हंगामा आरोप है कि आग लगने के बाद केस्को के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। सुबह करीब 8 बजे केस्कोकर्मी मौके पर पहुंचे । आक्रोशित दुकानदारों ने केस्को अधिकारियों से मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने से घटना प्रतीत हो रही है, फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User