पनकी इंस्पेक्टर समय पर नहीं पहुंचे, जांच शुरू:गाड़ी खराब होने का दिया था हवाला, पुलिस लाइन में क्विक रिस्पांस की लेंगे ट्रेनिंग

Nov 12, 2026 - 18:44
0
पनकी इंस्पेक्टर समय पर नहीं पहुंचे, जांच शुरू:गाड़ी खराब होने का दिया था हवाला, पुलिस लाइन में क्विक रिस्पांस की लेंगे ट्रेनिंग
समय पर थाने न पहुंचने पर कानपुर पुलिस कमिश्नर ने पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। पूरे प्रकरण की जांच एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार को सौंपी गई है, जांच पूरी न होने तक वह पुलिस लाइन में संबद्ध रहेंगे। पुलिस लाइन में उन्हें CER (सिविल इमरजेंसी रिजर्व) की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने और क्विक रिस्पांस देने के लिए करायी जाती है। बता दें कि पनकी इंस्पेक्टर ने गाड़ी खराब होने का हवाला देते हुए देरी से आने की बात कही थी। पुलिस कमिश्नर के हाजिर होने का आदेश नहीं माने जय प्रकाश नगर काकादेव निवासी रितु सिंह मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची थी। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। जानकारी होने पर विजय नगर निवासी दीपक यादव उर्फ राजा यादव खुद को विकास भवन में प्रभावशाली बताते हुए सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिलाया और कई किस्तों में 1,77000 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद दीपक ने पनकी, रतनपुर इलाके में कांशीराम आवास योजना में भवन संख्या 286 आवास संख्या 05 पर कब्जा दिलाया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ कालोनी में रहने लगी। कुछ समय बाद जानकारी हुई कि आवास संतोषी देवी के नाम पर आंवटित हुआ था। पीड़िता ने मामले की शिकायत दीपक यादव से की तो वह टाल मटोल करने लगा। पीड़िता का आरोप था कि दीपक यादव ने उनके साथ धोखाधड़ी कर अवैध रूप से कब्जा दिलाया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को हाजिर होने के आदेश दिए, जिस पर वह गैरहाजिर मिले थे। पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस सेट पर मैसेज भेज थाना प्रभारी की लोकेशन पूछी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वायरलेस सेट पर कमिश्नर ने भेजा था मैसेज इतना ही नहीं, पुलिस कमिश्नर कार्यालय से कई बार थाना प्रभारी को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए वायरलेस सेट पर मैसेज भेजते हुए पूछा था कि– पनकी इंस्पेक्टर किसके आदेश पर अवकाश पर गए, उन्होंने कहा था कि जब तक थाना प्रभारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ विपिन ताडा के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण नहीं देते, तब तक वह थाने में आमद दर्ज नहीं कराएंगे। इंस्पेक्टर बोले- गाड़ी खराब हो गई थी इसके बाद आनन–फानन पनकी इंस्पेक्टर एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ ताडा के समक्ष पेश हुए, जहां उन्होंने अपनी गाड़ी रास्ते में खराब होने का हवाला देते हुए देरी से पहुंचने की बात कही थी। जिस पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार को जांच के आदेश दिए। जांच पूरी न होने तक पनकी इंस्पेक्टर को लाइन से संबद्ध किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User