प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:बलरामपुर में गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर और दो तवे चोरी, स्प्लेंडर बरामद
बलरामपुर। जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने विद्यालय के रसोईघर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, तवा और राशन पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। मामला प्राथमिक विद्यालय गिद्धौर का है। यहां तैनात प्रधानाध्यापक कमलेश बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 नवंबर 2026 को विद्यालय के रसोईघर से अज्ञात चोर एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर, दो बड़े तवे और राशन चोरी कर ले गए थे। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज शिकायत के आधार पर श्रीदत्तगंज थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसी क्रम में श्रीदत्तगंज पुलिस ने सुरकुनपुर तिराहा लख्खाडीह व गौर खास मार्ग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार वर्मा निवासी दनाकाडीह गिद्धौर, विनोद वर्मा निवासी पाण्डेयपुर गिद्धौर और मोहम्मद साजिद निवासी लंगड़ीजोत गिद्धौर के रूप में हुई है।जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार दोपहर 2.30 दी। स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर और दो बड़े तवे बरामद किए हैं। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमर सिंह, मुख्य आरक्षी जयमंगल यादव तथा आरक्षी रणविजय सिंह, आशीष कुमार और शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)