ईंट भट्ठा मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी की मांग:शामली में असंगठित मजदूर मोर्चा ने उठाईं श्रमिकों की समस्याएं
शामली में असंगठित मजदूर मोर्चा ने ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं को उठाते हुए न्यूनतम मजदूरी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। मंगलवार दोपहर 12 बजे शामली फाटक के निकट रविदास मंदिर में संगठन की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने देशभर के मजदूरों की आवाज बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। श्रमिकों को नहीं मिल रही निर्धारित मजदूरी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और समुचित बाथरूम की व्यवस्था नहीं है। मजदूरों के रहने के लिए उचित आवास भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था नहीं है और अधिकांश भट्ठों पर मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण भी नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठों पर स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पीएफ और बोनस जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। शासनादेश में मजदूरी का कॉलम जोड़ने की मांग संगठन ने मांग की कि नए शासनादेश (जीओ) में ईंट भट्ठों पर अड्डा-पथेर की न्यूनतम मजदूरी का कॉलम हटा दिया गया है। इसे दोबारा जोड़कर संशोधित शासनादेश लागू किया जाए। इसके अलावा मजदूरों को अग्रिम भुगतान देकर दबाव में समझौते कराने के मामलों में भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)