प्रमोशन के बाद CO अमोद कुमार सिंह का तबादला:फर्रुखाबाद से भदोही भेजे गए, कई थानों की कमान संभाल चुके
फर्रुखाबाद में CO के पद पर तैनात अमोद कुमार सिंह का तबादला भदोही कर दिया गया है। शासन ने शनिवार को तबादलों की सूची जारी की थी। इसमें उनका नाम भी शामिल है। चार थानों के प्रभारी रह चुके हैं अमोद कुमार अमोद कुमार सिंह फर्रुखाबाद में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। इस दौरान वह मऊ दरवाजा थाने, नवाबगंज थाने, फतेहगढ़ कोतवाली और कादरी गेट थाने के प्रभारी रहे। इसके बाद उन्हें डायल-112 का प्रभारी बनाया गया। फिर वह मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी बने। इसी पद पर रहते हुए अगस्त में उनका CO के पद पर प्रमोशन हुआ था। भदोही किया गया तबादला रविवार शाम जारी हुई तबादला सूची में अमोद कुमार सिंह का तबादला भदोही के लिए किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)