सिद्धार्थनगर से बस्ती भेजे गए बांसी के CO शुभेन्दु सिंह:144 डिप्टी SP के तबादलों में नाम, नए CO का इंतजार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने रविवार को 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी सर्किल में तैनात CO शुभेन्दु सिंह का तबादला बस्ती कर दिया गया है। बस्ती में संभालेंगे नई जिम्मेदारी शुभेन्दु सिंह बांसी सर्किल के क्षेत्राधिकारी थे। तबादला सूची जारी होने के बाद अब वह बस्ती में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बांसी सर्किल में नए CO की तैनाती को लेकर विभागीय आदेश का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)