प्रतापगढ़ में पं. धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा:पंडाल में एक साथ बैठेंगे 1 लाख भक्त, बाबा रामदेव, बृजभूषण भी आएंगे

Nov 17, 2026 - 09:42
0
प्रतापगढ़ में पं. धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा:पंडाल में एक साथ बैठेंगे 1 लाख भक्त, बाबा रामदेव, बृजभूषण भी आएंगे
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में आज (सोमवार) से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री राम कथा की शुरुआत करेंगे। ये कथा तीन दिन तक चलेगी। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आज की कथा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, स्वामी रामदेव, स्वामी कैलाशानंद व मंत्री मनोज पाण्डेय व विधायक अभय सिंह आएंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम करीब 5 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका स्वागत किया। राजा भैया खुद कार चलाकर उन्हें कुंडा स्थित राजमहल लेकर आए। यहां धीरेंद्र शास्त्री का रेड कारपेट पर स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। फिर पंचवटी में विश्राम किया। दो तस्वीरें देखिए दोनों बेटों ने 200 गांवों में निकाली कलश यात्रा श्रीराम कथा से पहले सुबह 8 अलग-अलग स्थानों से 8 दिशाओं में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें राजा भैया के दोनों बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह ने अलग-अलग क्षेत्रों में कमान संभाली। यात्रा में डेढ़ हजार से अधिक गाड़ियां और एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा करीब 200 गांवों और 50 नगर पंचायतों से होकर निकाली गई। कई जगहों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। सभी यात्राएं शाम को बेंती राजभवन पहुंचकर संपन्न हुईं। कथा सुनने के लिए 500 पाकिस्तानी शरणार्थियों को बुलाया गया है। इसके अलावा रूस के मास्को से आंद्रे नाम का युवक भी पं धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आया है। कथा की तैयाारियां इन प्वाइंट्स में समझिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User