प्रयागराज के मेजा में शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन:एकनाथ शिंदे की पार्टी यूपी में चुनाव लड़ेगी, राष्ट्रीय सचिव और राज्य प्रमुख पहुंचे

Nov 21, 2026 - 15:08
0
प्रयागराज के मेजा में शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन:एकनाथ शिंदे की पार्टी यूपी में चुनाव लड़ेगी, राष्ट्रीय सचिव और राज्य प्रमुख पहुंचे
शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट यूपी विधानसभा में प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसके लिए प्रयगाराज में शिवसेना ने शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। मेजा के उरुवा स्थित मंडपम गेस्ट हाउस में शिवसेना शिंदे पार्टी ने तुलसी की महिमा, सनातन की पहचान, नारी शक्ति से गौरवान्वित हिंदुस्तान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक महाराष्ट्र अभिजीत अडसूल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी मंच पर पहुंचे। एनसीसी छात्रों के राष्ट्रगान से शुरुआत कार्यक्रम की आयोजक शिवसेना की राज्य सचिव रुचि अभिषेक तिवारी की देखरेख में दीप प्रज्ज्वलित कर एनसीसी छात्रों द्वारा राष्ट्रगान से शुरुआत की गई। इस मौके पर करीब एक हजार से अधिक की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का समापन गरीबों असहायों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित कर किया जायेगा। महामंडलेश्वर राज्यलक्ष्मी मंदा, हास्य कवि अशोक हरिवंश, पूर्व विधायक सुरेश त्रिपाठी, समाजसेवी अनुराग तिवारी, भाजपा वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला, शिवसेना जिलाध्यक्ष शिव उपाध्याय, बब्बू दुबे, आचार्य कमला शंकर, धीरज शुक्ला, अमरेश तिवारी, हाईकोर्ट अधिवक्ता शैलेश उपाध्याय तमाम लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं। रुचि को प्रत्याशी बनाने की चर्चा तेज शिवसेना की राज्य सचिव रुचि अभिषेक तिवारी को पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर रण के उतार सकती है।यह चर्चा काफी जोरों शोरों से होती रही।हालांकि रुचि ने कहा की पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्य होगा।उन्होंने कहा की कार्यक्रम के नारी शक्ति पर जोर देना ही प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User