फतेहपुर में 52 छात्राओं को मेधा सम्मान मिला:पद्मिनी श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार को शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि पर मेधा सम्मान समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास 52 छात्राओं को सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के सौजन्य से निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में दोपहर करीब एक बजे ‘स्मृतिशेष शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव मेधा अलंकरण समारोह’ आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। पद्मिनी श्रीवास्तव की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह की शुरुआत विद्यालय परिसर में मां सरस्वती और नागा निरंकारी संत की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर हुई। इसके बाद विद्यालय के उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष और सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं ने पद्मिनी श्रीवास्तव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और उनके परिवार के सदस्यों ने सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को मोतियों की माला और शाल भेंट की। हाईस्कूल परीक्षा (2025-26) में प्रथम श्रेणी से पास 52 छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिए गए। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि पद्मिनी श्रीवास्तव इसी विद्यालय में संस्कृत प्रवक्ता थीं। उन्होंने 41 साल तक सेवाएं दीं। उनके पढ़ाए विषयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हमेशा शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि पद्मिनी श्रीवास्तव जरूरतमंदों की सेवा और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती थीं। उनके आदर्शों पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। 11 आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की पढ़ाई की डॉ. श्रीवास्तव ने हर साल मेधावी छात्राओं को यह सम्मान देने और 11 आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं के साथ वर्षा श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव (एडवोकेट), सुरेश श्रीवास्तव और अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)