जल जीवन मिशन में खोदी गई सड़कों की मरम्मत होगी:अमेठी में ग्राम प्रधानों और सचिवों से जीपीएस फोटो सहित मांगा विवरण
अमेठी में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने अधूरी या अब तक मरम्मत नहीं हुई सड़कों की जानकारी मांगी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों से जीपीएस फोटो सहित विवरण देने को कहा है। अधिशासी अभियंता एके राव ने बताया कि मिशन के तहत गांवों में घर-घर नल से पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। इस दौरान कई जगह सड़कें खोदी गईं। कुछ सड़कों की मरम्मत अब तक अधूरी है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क की जानकारी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), अमेठी के खंड कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 8840641885 पर व्हाट्सएप से भेजी जा सकती है। मिली जानकारी के आधार पर संबंधित जगहों की पहचान कर बाकी मरम्मत का काम प्राथमिकता से कराया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं से पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है, वहां छूटे हुए घरों के नल कनेक्शन की सूची भी मांगी गई है। इससे बाकी पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)