प्रयागराज की 10 बालिका पहलवान राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित:2 से 4 नवंबर तक सुल्तानपुर में अंडर-17 सब जूनियर कुश्ती मुकाबले
राज्य स्तरीय अंडर-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की 10 बालिका पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की बालिका टीम ट्रायल के बाद बृहस्पतिवार को घोषित कर दी गई है। मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पहलवानों ने राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए अपनी जगह पक्की की है। अब इन खिलाड़ियों के सामने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने की चुनौती होगी। प्रतियोगिता दो से चार नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित की जाएगी। चयनित टीम में 40 किलोग्राम भार वर्ग में कविता पटेल, 43 किलोग्राम में स्वरा मिश्रा, 46 किलोग्राम में अनन्या वर्मा, 49 किलोग्राम में सिद्धि शर्मा और 53 किलोग्राम में प्रांसी तिवारी शामिल हैं। इसी तरह 57 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी, 61 किलोग्राम में महिमा मिश्रा, 65 किलोग्राम में अख्तरुन निशा, 69 किलोग्राम में अर्चना गुप्ता और 73 किलोग्राम में ज्योति यादव का चयन किया गया है। सभी पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल की टीम में जगह बनाई है। अनुभवी पहलवानों ने निभाई रेफरी की भूमिका
मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में कुश्ती प्रशिक्षकों और अनुभवी पहलवानों ने अहम भूमिका निभाई। कुश्ती कोच अंकित तिवारी और दर्शन यादव के साथ सीनियर पहलवान पंकज कुमार पाल तथा सुशील यादव ने निर्णायक (रेफरी) की जिम्मेदारी संभाली। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पहलवानों का चयन किया गया। प्रयागराज मंडल की यह टीम अब सुल्तानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)