प्रयागराज में 2 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला:18 निजी कंपनियां 3,000 से अधिक पदों पर करेंगी भर्ती, वेतन 30 हजार रुपए तक
रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलिटेक्निक मांडा खास में 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय 'रोजगार महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 18 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यह कंपनियां अलग अलग श्रेणियों में 3000 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 10,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। इन युवाओं को मिलेगा मौका
मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीबीए, बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। पोर्टल पर पंजीयन है अनिवार्य
सेवायोजन विभाग के मुताबिक मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। साक्षात्कार के समय युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों व जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मेले में भाग लेने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। रिक्तियों का विस्तृत विवरण पोर्टल पर उपलब्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)