महोबा में युवक ने तमंचे के साथ लगाया स्टेटस:भौकाली गाने के साथ वीडियो शेयर किया, जांच शुरू

Oct 29, 2026 - 19:11
0
महोबा में युवक ने तमंचे के साथ लगाया स्टेटस:भौकाली गाने के साथ वीडियो शेयर किया, जांच शुरू
महोबा में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। कबरई थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई नगर के एक युवक का कथित तमंचे के साथ वीडियो भौकाली गाने पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर युवक की पहचान करने और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। तमंचे के साथ स्टेटस वायरल बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर और वीडियो स्टोरी के रूप में अपलोड किया था। इसमें वह तमंचे के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हथियार की उपलब्धता और सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे हथियार के अवैध होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। युवक के पास हथियार कहां से आया, इसकी जानकारी भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पहचान कर की जाएगी कार्रवाई कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार शाम पांच बजे बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। तस्वीर में दिखाई दे रहे युवक की पहचान सुनिश्चित कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User