प्रयागराज कमिश्नरेट में भी बदलाव की आहट:ADCP पुष्कर से पहले 5 ACP का हुआ था ट्रांसफर, 4 सर्किल में दिखेंगे नए चेहरे

Nov 25, 2026 - 13:11
0
प्रयागराज कमिश्नरेट में भी बदलाव की आहट:ADCP पुष्कर से पहले 5 ACP का हुआ था ट्रांसफर, 4 सर्किल में दिखेंगे नए चेहरे
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों में यहां से एक IPS और पांच PPS अधिकारियों का तबादला हो चुका है। बुधवार को प्रदेश में 10 IPS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी हुई। इसमें प्रयागराज में तैनात ADCP गंगानगर एवं ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का नाम भी शामिल है। उन्हें फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। इससे पहले प्रयागराज कमिश्नरेट से पांच सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) भी दूसरे जिलों में भेजे जा चुके हैं। लगातार हो रहे इन तबादलों के बाद कमिश्नरेट में कई अहम पदों पर नई तैनाती की जरूरत होगी। खासकर फील्ड में तैनात अधिकारियों की जगह नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती होगी। गंगानगर और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे पुष्कर 2021 बैच के IPS अधिकारी पुष्कर वर्मा प्रयागराज में ADCP गंगानगर और ट्रैफिक के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह ADCP सिटी और ACP धूमनगंज का चार्ज भी संभाल चुके हैं। गंगानगर जोन में तैनाती के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में भूमिका निभाई। नवाबगंज में एक घर के नीचे दबाकर रखे गए करोड़ों रुपये की बरामदगी भी उनके नेतृत्व में हुई थी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई काफी चर्चा में रही थी। अब उनके तबादले के बाद गंगानगर और ट्रैफिक की जिम्मेदारी किस अधिकारी को मिलेगी, इस पर नजर रहेगी। 5 ACP के तबादले से खाली हुईं फील्ड की अहम कुर्सियां पुष्कर वर्मा से पहले प्रयागराज कमिश्नरेट से पांच ACP का भी गैरजनपद तबादला हो चुका है। इनमें धूमनगंज, सोरांव, कर्नलगंज और थरवई जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। ACP ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी का भी तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को जल्द रिलीव किया जा सकता है। ऐसे में कमिश्नरेट में एक साथ कई महत्वपूर्ण पद खाली होने की स्थिति बन गई है। इन सर्किलों में नए अधिकारियों की तैनाती करनी होगी। प्रयागराज से इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला इससे पहले प्रदेश में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इनमें DSP, ACP और PAC के अधिकारी शामिल थे। उस सूची के तहत प्रयागराज से कुल छह अधिकारियों को दूसरे जिलों और इकाइयों में भेजा गया था, जबकि चार अधिकारी दूसरे जिलों से प्रयागराज आए थे। प्रयागराज से तबादला किए गए अधिकारियों की लिस्ट देखिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User