छह से आठ लोगों ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा:सरिया से आंख फोड़ी, दो दिन इलाज के बाद मौत
लखनऊ के भीखमपुर पेपर मिल में एक बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कुत्ते ने एक बकरी को काट लिया था। जिससे गुस्साए लड़कों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान आंख में सरिया भी डाल दिया। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस में कितना दर्ज किया है। भीखमपुर निवासी दिपांशु वर्मा के मुताबिक, 22 नवंबर को सुबह करीब 11:42 बजे छह से आठ लोगों ने कुत्ते को बुरी तरह पीटा था। इस दौरान उसकी आंख भी सरिया से फोड़ दी थी। गंभीर रूप से घायल कुत्ते का दो दिन तक जीव आश्रय केंद्र में इलाज चला। मंगलवार को दोपहर 12:19 बजे उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया। घटना में शामिल लोगों में एक का नाम नारायण बताया जा रहा है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। दिपांशु ने शिकायत में कहा कि बेजुबान जानवर के साथ इस तरह की क्रूरता बेहद निंदनीय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर महानगर का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। मोहल्ले वालों ने वीडियो बनाया घटना से जुड़ा मोहल्ले वालों ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)