कानपुर में भव्य निकाली कलश यात्रा:कृपा धाम मंदिर में 25 नवंबर से भागवत कथा, रोजाना 3 से 7 बजे तक होगा कार्यक्रम

Nov 25, 2026 - 13:27
0
कानपुर में भव्य निकाली कलश यात्रा:कृपा धाम मंदिर में 25 नवंबर से भागवत कथा, रोजाना 3 से 7 बजे तक होगा कार्यक्रम
कानपुर के कृपा धाम मंदिर से हजारों मातृ शक्तियों ने भजनों की धुन पर नाचते गाते कलश लेकर धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा कृपा धाम, 83 इंडस्ट्रीयल स्टेट, निकट शास्त्री नगर में आयोजित की गई। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 25 नवंबर बुधवार से 1 दिसंबर 2026 तक होगा। इसका समय 3:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। कथा व्यास डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी वृंदावन धाम से आएंगे। कथा का समय भागवत महात्मा कलश यात्रा 25 नवंबर को भीष्म स्तुति, 26 नवंबर को परीक्षित जन्म, 27 नवंबर को सती चरित्र, 28 नवंबर को राम कथा नंद महोत्सव, 29 नवंबर को माखन चोरी लीला गोवर्धन पूजा, 30 नवंबर को रुक्मणी विवाह और 1 दिसंबर को हवन प्रसाद वितरण ब्रह्म भोज होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User