कौशांबी भरवारी नगर पालिका के ईओ रामसिंह का झांसी तबादला:प्रदीप कुमार होंगे नए अधिशासी अधिकारी, जारी हुआ आदेश
कौशांबी की नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी रामसिंह का तबादला झांसी जिले की समथर नगर पालिका में कर दिया गया है। आजमगढ़ जिले की बिलरियागंज नगर पालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार को भरवारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में 23 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुआ तबादला शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदीप कुमार का जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। उन्हें नगर पालिका परिषद भरवारी में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, भरवारी में तैनात रामसिंह को झांसी जिले की समथर नगर पालिका में इसी पद पर भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश शासन ने दोनों अधिकारियों को अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण आदेश विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी के निर्देश पर जारी किया गया। बुधवार को भरवारी नगर पालिका में नए अधिशासी अधिकारी के कार्यभार संभालने की तैयारियां पूरी कर ली गईं। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बब्लू गौतम ने बताया कि प्रदीप कुमार के शाम तक भरवारी पहुंचने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)