प्रयागराज में 2 कार सवार 4 लोगों ने चुराया बल्ब:पहले हाईवे पर खड़े ट्रकों की रेकी, फिर दुकान में चोरी

Nov 17, 2026 - 10:49
0
प्रयागराज में 2 कार सवार 4 लोगों ने चुराया बल्ब:पहले हाईवे पर खड़े ट्रकों की रेकी, फिर दुकान में चोरी
प्रयागराज में चोरों ने किराना दुकान के बाहर लगा बड़ा बल्ब चोरी कर लिया। 4 चोर 2 कारों में सवार होकर हाईवे के किनारे स्थित किराने की दुकान पर पहुंचे। थोड़ी देर इधर-उधर घूमते रहे। फिर बल्ब चुराकर चले गए। बल्ब चोरी करने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को बल्ब चोरी की जानकारी हुई।घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत की है। व्यापारियों रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर इलाके की है। ट्रकों के आसपास घूमते दिखे संदिग्ध शिवराजपुर के रहने वाले अजय द्विवेदी की किराना और चाय-नाश्ते की दुकान सतगुरु हॉस्पिटल के पास है। अजय ने बताया कि सोमवार रात दो चारपहिया वाहनों से कुछ लोग इलाके में पहुंचे थे। वे काफी देर तक हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के आसपास घूमते रहे। इसके बाद उनकी नजर दुकान के बाहर लगे बड़े बल्ब पर पड़ी। उसे निकालने के बाद वे मौके से चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे अजय को बल्ब गायब मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के चालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को आशंका है कि ट्रकों से डीजल, बैटरी और टायर चोरी किए जा सकते हैं। रात में गश्त बढ़ाने की मांग व्यापारियों ने शंकरगढ़ पुलिस से बल्ब चोरी की घटना की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। साथ ही सतगुरु हॉस्पिटल और आसपास के इलाके में नियमित रात्रिकालीन गश्त कराने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम को भी इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि हाईवे पर खड़े ट्रक चालकों और दुकानदारों की सुरक्षा बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User