प्रयागराज में 4 साल की लापता बच्ची का शव मिला:दिवाली पर मां के साथ बाजार गई थी, भीड़ में गुम हुई सुबह लाश मिली
प्रयागराज में चार साल की मासूम बच्ची का शव सोमवार को तालाब में मिला। बच्ची बच्ची दिवाली की रात रविवार की रात बाजार से लापता हो गई थी। पूरी रात परिवार वाले उसे तलाशते रहे लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। सुबह तालाब से शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। तालाब से शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी खंगाले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानिये क्या है मामला मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बे का है। दानियालपुर के रहने वाले जफर अदील की बेटी तारा दिवाली की रात रविवार शाम को अपनी मां सतूदा बेगम के साथ बाजार गई थी। बाजार में काफी भीड़ थी। बच्ची भीड़ के बीच गुम हो गई। मां उसे तलाशती रही। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और पूरी रात बच्ची की तलाश होती रही। सुबह शव उतरावा मिला सोमवार सुबह कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय के बगल तालाब में मासूम का शव उतरावा देख गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवाबगंज पुलिस ने पहुंच शव को तालाब से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पाकर एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम के साथ पहुंच गए। बाजार से करीब 20 दुकानों के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)