प्रयागराज में माघ मेले के लिए पांटून पुल निर्माण शुरू:गंगा-यमुना पर बनेंगे 9 पांटून पुल, दिसम्बर में काम पूरा करने का निर्देश

Nov 13, 2026 - 20:52
0
प्रयागराज में माघ मेले के लिए पांटून पुल निर्माण शुरू:गंगा-यमुना पर बनेंगे 9 पांटून पुल, दिसम्बर में काम पूरा करने का निर्देश
प्रयागराज में माघ मेले को लेकर जिला प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने धरातल पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों की सुगम आवाजाही और निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए इस बार गंगा और यमुना नदी पर कुल 9 पांटून (पीपा) पुलों का निर्माण किया जाना है। प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच इन पुलों के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है और प्रशासन ने संबंधित ठेकेदारों को यह कार्य आगामी एक से डेढ़ महीने के भीतर हर हाल में पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया है। ठेकेदारों ने ओल्ड जीटी, नागवासुकी और काली पुल पर सबसे पहले काम शुरू कर दिया है। माघ मेले की कार्ययोजना के प्रथम चरण के तहत प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले ओल्ड जीटी, नागवासुकी और काली मार्ग पुल के निर्माण कार्य को जमीन पर उतार दिया गया है। स्थिति यह है कि इन पुलों के ठेकेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए निर्माण सामग्रियां और भारी-भरकम पांटून (पीपे) मौके पर पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। विशेष तौर पर ओल्ड जीटी और नागवासुकी पुल के ठेकेदारों द्वारा आवश्यक पांटून और अन्य निर्माण सामग्री संगम तट पर गिरा दी गई है, जिससे मैदानी स्तर पर निर्माण ने तेज गति पकड़ ली है। प्रति पुल 50 से 55 लाख रुपए का खर्च मेला क्षेत्र में प्रत्येक पांटून पुल के निर्माण पर 50 से 55 लाख रुपए का खर्च आएगा। मेला प्राधिकरण ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, ताकि जलस्तर के उतार-चढ़ाव के बीच भी पुल पूरी तरह सुरक्षित रहें और तय डेडलाइन के भीतर कल्पवासियों के लिए मार्ग सुलभ हो सकें। छठ पूजा के लिए समतलीकरण (लेवलिंग) का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, छठ पूजा का अनुष्ठान सकुशल संपन्न होते ही मेला क्षेत्र में माघ मेले के लिए व्यापक भूमि समतलीकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चकर्ड प्लेटें बिछाने, बिजली के खंभे लगाने, पेयजल पाइपलाइन बिछाने और विभिन्न सेक्टरों को बसाने के कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे ताकि समय रहते पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User